Monday 27 March 2017

नवरात्री में देवी माँ की पूजन विधि / नवरात्री पूजन विधि / नवरात्री की पूजा कैसे करे     

Navratri Pujan Saral Vidhi in Hindi / Navratri ki Puja Kaise Kare

                                                                                                                                      
                                                               
सबसे पहले आप सभी को नवरात्री की ढेर शुभकामनाये / Navratri Ki Shubhkamanye . आप सभी पर माँ शक्ति की कृपा सदैव बनी रहे ऎसी हम आप सभी के लिए माँ शक्ति से मंगल कामना करते है

कहा जाता है की सम्पूर्ण जगत धरती आकाश और पूरा ब्रह्माण्ड चलाने के लिए आदि शक्ति का शक्ति ही है जो अदृश्य रूप से सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को संचालित करती है इसी शक्ति के शक्ति का आशीर्वाद हम सब पर बनी रहे इसी मंगल कामना के लिए हिन्दू धर्म में नवरात्री के रूप में इन्ही शक्तियों का विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है जिसे हिन्धू धर्म के लोग इन विशेष तिथियों में माँ शक्ति को प्रसन्न करने के लिए नवरात्री पूजन / Navratri Pujan किया जाता है
नवरात्री में देवी माँ की पूजन विधि / नवरात्री पूजन विधि / नवरात्री की पूजा कैसे करे     

Navratri Pujan Saral Vidhi in Hindi / Navratri ki Puja Kaise Kare

हिन्दू धर्म मान्यताओ के अनुसार माँ दुर्गा दक्षिण दिशा में विराजती है इसलिए हम जब भी माँ दुर्गा की पूजा करे तो हमारा मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए जिससे हम माँ शक्ति से सीधे रूप से जुड़ सकते है और माँ दुर्गा में अपना ध्यान लगा सकते है
माँ दुर्गा की पूजा का मुख्य ध्येय सभी भक्त माँ की कृपा और दया की इच्छा रखते है और माँ की शक्ति सदा बरसते रहे जिससे फिर कभी हम खुद को कमजोर न समझे और माँ शक्ति को दया और करुणा का रूप समझा जाता है जिससे माँ शक्ति बहुत ही जल्दी अपने भक्तो पर प्रसन्न हो जाती है इसलिए माँ दुर्गा की पूजा उपासना कभी भी सच्चे मन से की जा सकती है
और माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्री में विशेष पूजा अर्चना का महत्व है और नवरात्री के 9 दिन अलग अलग देवी माँ को प्रसन्न करने किया जाता है जो सभी देविया माँ शक्ति के अलग अलग रूप है जिनके पुजन से माँ का आशीर्वाद सीधे रूप में मिलता है
नवरात्री पूजा के लिए हिन्दू महिलाये और पुरुष नवरात्र के प्रथम दिन और अष्टमी के दिन व्रत रखती है और बहुत से लोग नवरात्र के 9 दिन व्रत का पालन करते है नवरात्र में माँ दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना का विशेष महत्व है
नवरात्री पूजन के लिए सबसे पहले अपने घर की पूरी साफ़ सफाई कर लेनी चाहिए फिर नवरात्र के प्रथम दिन हम सभी को स्नान पूर्ण करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए फिर अपने घर या आगन में माँ दुर्गा के लिए मंडप सजाना चाहिए और माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए और मूर्ति के दाई तरफ  कलश की स्थापना करनी चाहिए और सभी कलश के बाहर मिट्टी में जौ बो देना चाहिए जो की माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सभी जौ 9 दिन में बड़े बड़े पौधे का आकार ले लेते है जो की माँ शक्ति के शक्ति का परिचायक होता है और इससे घर में समृद्धि आने का अनुमान भी होता है
और सबसे पहले हिन्दू धर्म के प्रथम देवता भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए इसके पश्चात माँ दुर्गा की पूजा करनी चाहिए क्यूकी ऐसा करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती है
और माँ दुर्गा के मूर्ति के दूसरी तरफ दीपक जलना चाहिए और यह दीपक रात में जरुर जलाये और शाम को विधिवत माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जानी चाहिए और शाम को रोज माँ दुर्गा की आरती जरुर करनी चाहिए जिससे माँ दुर्गा अति शीघ्र प्रसन्न होती है

कन्यापूजन का महत्व

KANYAPUJAN KA MAHTVA


वैसे बच्चे भगवान का ही रूप माने जाते है और माँ शक्ति के रूप में 9 देविया भी छोटी बच्चियों के रूप में अपने भक्तो के घर पधारती है इसी मान्यता के अनुसार नवरात्री के आखिरी दिन या दसवे दिन कन्यापूजन का भी विशेष महत्व है जब महिलाये 9 दिन नवरात्री व्रत पूरा कर लेती है तो फिर अपने अपने व्रत के अनुष्ठान के लिए कन्यापूजन का आयोजन किया जाता है जिसमे महिलाये बहुत ही शुद्ध रूप से छोटी कन्याओ के लिए भोजन बनाती है और फिर 9 कन्याओ को भोजन कराती है भोजन में प्रमुख रूप से सूखे चने की सब्जी, पूड़ी, हलवा बनाया जाता है और नारियल के टुकड़े और दान के रूप में अपनी इच्छा से पैसे भी दिए जाते है और पहले कन्याओ को चन्दन टीका लगाकर पूजा किया जाता है और उनको चुनरी का वस्त्र ढकने को दिया जाता है और हाथ में रक्षा बाधा जाता है और फिर श्रध्दाभाव से सभी कन्याओ को भोजन कराया जाता है इस प्रकार कन्यापूजन पूर्ण होता है जिससे माँ दुर्गा बहुत ही जल्दी प्रसन्न होती है और माँ के आशीर्वाद की कामना की जाती है

दिनांक     : 28,3,2017      मंगलवार

शुभ मूहर्त  :  8:33 से 10:24 तक सुबह

                  12:05 से  12:45 तक दोपहर
  
                  13:10से  15:15 तक दोपहर

और अंत में आप सभी को एक बार फिर नवरात्री की ढेर सारी शुभकामनाये 
यदि आप सभी को नवरात्री पर दी गयी जानकारी नवरात्री का त्यौहार पोस्ट कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरुर बताये और अपने सभी को शेयर करना न भूले

 Cell: 94171-08986                                                     www.futureastro.blogspotcom
        82849-69342                                                          sashtrisanjay@gmail.com
        98880-86292                                                           Astrologer,Vastu Expert
                                                                                           








































































































1 comment:

  1. Navratri vidhi is followed during navratri. People do fasting in these days. It helps the devotees to flourish with their wealth, win over enemies, removes evil eyes. For more about the ritual

    ReplyDelete